भीलवाड़ा , अप्रैल 02 -- राजस्थान में वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से वातावरण धर्ममय हो गया है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जहां विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के आयोजन किए गए। प्रधान डाकघर स्थित सुप्रसिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव का मुख्य आकर्षण बालाजी को लगाया गया 1100 किलो काजू कतली का भोग रहा। मध्याह्न सवा 12 बजे महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में भव्य महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात जन्मोत्सव का केक काटा गया और काजू कतली का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण शुरू किया गया।

इस गौरवमयी अवसर पर शहर विधायक अशोक कोठारी सहित कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित