भीलवाड़ा , जनवरी 16 -- राजस्थान के भीलवाड़ा में नगर निगम ने शुक्रवार को शहर में लगे अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई शुरू की।

आयुक्त हेमाराम चौधरी के निर्देश पर यह अभियान आयोजित किया गया, जिसमें अब तक करीब 20 अवैध होर्डिंग हटाये जा चुके हैं। कार्रवाई के दौरान संजय खोखर, स्वास्थ्य निरीक्षक, और होमगार्ड प्रभारी जोरावर सिंह ने निरीक्षण किया और हटाई गई होर्डिंग की सूची तैयार की।

नगर निगम के दल ने शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे अवैध होल्डिंगों को हटाते हुए यह सुनिश्चित किया कि यातायात और जनजीवन पर किसी प्रकार का असर न पड़े।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और जिन लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित