भीलवाड़ा , अप्रैल 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बुधवार को शहर के ज्योति नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब तीन करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी जमीन को भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया।

निगम के सूत्रों ने बताया कि ज्योति नगर में कोर्णाक पब्लिक स्कूल के संचालक द्वारा नगर निगम की बेशकीमती भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया हुआ था। अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी संजय खोखर और होमगार्ड प्रभारी जोरावर सिंह के नेतृत्व में दल सुबह मौके पर पहुँचा और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित