अलवर , मार्च 20 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में गुलमोहर सोसाइटी के पास शुक्रवार को गैस रिसाव से लगी आग से एक परिवार के तीन लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिओम अपनी पत्नी मधु और छह वर्षीय बेटे टीटू के साथ घर में थे। अचानक गैस रिसाव के चलते जोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते घर में आग फैल गई। इससे तीनों घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, वहीं पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल ने आकर आगू पर काबू पाया।

पुलिस ने तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा रसोई गैस के रिसाव के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित