दुर्ग , अप्रैल 07 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को पावर प्लांट पीबीएस-2 के टरबाइन में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

घटना के बाद संयंत्र प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित