मेलबर्न , जनवरी 19 -- ब्रिटेन की नंबर तीन खिलाड़ी फ्रांसेस्का जोन्स को चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया ओपन में अपने पहले मुकाबले के बीच रिटायर होना पड़ा।
आज यहां खेले गये मुकाबले पोलिश क्वालिफायर लिंडा क्लिमोविकोवा के खिलाफ अपने पहले राउंड के मैच की शुरुआत से ही ग्लूट की समस्या से जूझने के बाद जोन्स कोर्ट पर रोने लगीं। जेनेटिक बीमारी से पीड़ित 25 वर्षीय खिलाड़ी ने खेलने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार 6-2 3-2 से पीछे रहने पर मैच छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित