भावनगर , जनवरी 15 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर रेलवे मंडल की मीटर गेज (एमजी) ट्रेन सेवाओं के समय में संशोधन एवं कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया कि सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से भावनगर मंडल के एमजी खंड की कुछ ट्रेन सेवाओं के समय में संशोधन किया गया है। यह संशोधन 19 जनवरी से प्रभावी होगा। उक्त संशोधन के तहत कई मीटर गेज ट्रेन सेवाओं को निरस्त किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 52951/52952 (जूनागढ़-देलवाड़ा-जूनागढ़) के निरस्तीकरण के फलस्वरूप जेतलसर से देलवाड़ा की यात्रा करने वाले यात्रियों हेतु तलाला स्टेशन पर अधिकृत कनेक्शन की व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत ट्रेन संख्या 52949/52950 (वेरावल-देलवाड़ा-वेरावल) के साथ ट्रेन संख्या 52946/52933 (जूनागढ़-वेरावल-जूनागढ़) का अधिकृत संयोजन प्रदान किया गया है।

ट्रेन संख्या 52949 वेरावल-देलवाडा मीटरगेज ट्रेन का 19 जनवरी से वेरावल स्टेशन से प्रस्थान समय 08:50 बजे तथा देलवाडा स्टेशन पर पहुंचने का समय 12:30 बजे होगा। ट्रेन संख्या 52946 जूनागढ़-वेरावल मीटरगेज ट्रेन का 19 जनवरी से जूनागढ़ स्टेशन से प्रस्थान समय 06:15 बजे तथा वेरावल स्टेशन पर पहुंचने का समय 10:40 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 52955 वेरावल-जूनागढ़ मीटरगेज ट्रेन का 19 जनवरी से वेरावल स्टेशन से प्रस्थान समय 06:15 बजे तथा जूनागढ़ स्टेशन पर पहुंचने का समय 10:20 बजे होगा। ट्रेन संख्या 52933 वेरावल-जूनागढ़ मीटरगेज ट्रेन का 19 जनवरी से वेरावल स्टेशन से प्रस्थान समय 14:45 बजे तथा जूनागढ़ स्टेशन पर पहुंचने का समय 18:55 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 52956 जूनागढ़-वेरावल मीटरगेज ट्रेन का 20 जनवरी से जूनागढ़ स्टेशन से प्रस्थान समय सुबह आठ बजे तथा वेरावल स्टेशन पर पहुंचने का समय 12:10 बजे होगा। ट्रेन संख्या 52950 देलवाडा-वेरावल मीटरगेज ट्रेन का 19 जनवरी से देलवाडा स्टेशन से प्रस्थान समय 13:00 बजे तथा वेरावल स्टेशन पर पहुंचने का समय 16:35 बजे होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित