भावनगर , फरवरी 03 -- पश्चिम रेलवे के 70वें रेल सप्ताह समारोह में गुजरात के भावनगर मंडल के पांच कर्मचारियों को "विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार" मिला है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि भावनगर मंडल से सम्मानित कर्मचारियों में, लल्लन प्रसाद वर्मा ट्रैक मेंटेनर, दिनेश कुमार प्वाइंट्समैन, जिंजाला जगदिश मनसुखभाई मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (एलएसजी एन्ड एनएफआर), मोहम्मद हनिफ खान सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट और पिन्टु कुमार टेक्नीशियन शामिल हैं।
मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि भावनगर मंडल अपने कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों के कारण निरंतर महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ प्रगति करता रहेगा। यह पुरस्कार समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य पश्चिम रेलवे के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता एवं समर्पण को सम्मानित करना है, जो निरंतर चुनौतियों का सामना करते हुए संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में उल्लेखनीय योगदान देते हैं। यह पुरस्कार न केवल सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करता है, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित