भावनगर , दिसंबर 16 -- यात्रियों की सुविधा एवं ट्रेनों की समयपालन क्षमता में सुधार के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर मंडल से संबंधित कुछ ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक संशोधित समय सारणी 22 दिसंबर से प्रभावी होगी। प्रमुख संशोधन इस प्रकार हैं।
ट्रेन संख्या 59561 राजकोट-पोरबंदर के राजकोट से प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है तथा मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान समय संशोधित किए गए हैं। पोरबंदर पर आगमन समय पूर्ववत रहेगा। यह ट्रेन राजकोट से 0835 बजे की बजाय 0850 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 59422 वेरावल-राजकोट के वेरावल से रीबडा स्टेशन तक समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। केवल भक्तिनगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। इस ट्रेन का भक्तिनगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय क्रमशः 0917/0918 बजे की बजाय 0904/0906 बजे रहेगा।
इसी तरह ट्रेन संख्या 19207 पोरबंदर-राजकोट के वेरावल से गोंडल तक समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। भक्तिनगर स्टेशन पर समय संशोधित किया गया है। इस ट्रेन का भक्तिनगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय क्रमशः 1000/1001 बजे की बजाय 0950/0952 बजे रहेगा। ट्रेन संख्या 59423 राजकोट-वेरावल के राजकोट से प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है तथा भक्तिनगर स्टेशन पर संशोधित समय लागू होगा। आगे वेरावल तक समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह ट्रेन राजकोट से 0800 बजे की बजाय 0755 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का भक्तिनगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय क्रमशः 0812/0814 बजे की बजाय 0807/0809 बजे रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन का संशोधित समय रेलवे पूछताछ, अधिकृत रेलवे वेबसाइट अथवा निकटतम रेलवे स्टेशन से अवश्य जांच लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित