नयी दिल्ली , फरवरी 27 -- भारत और ब्रिटेन ने आतंकवाद तथा संगठित अपराधों के खिलाफ सक्रिय सहयोग के लिए आपसी हितों तथा तालमेल के अन्य क्षेत्रों की पहचान के साथ-साथ परस्पर सहयोग बढाने पर शुक्रवार को यहां चर्चा की। भारत ने बातचीत के दौरान ब्रिटेन में भारत के महत्वपूर्ण व्यक्तियों तथा राजनयिक मिशनों की सुरक्षा के उल्लंघन का मामला भी उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित