जयपुर , मार्च 20 -- राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने ईरान और इजरायल युद्ध के मद्देनजर कहा है कि किसी भी युद्ध से वैश्विक स्तर पर नुकसान होता है लेकिन भारत में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी।

श्री राठौड़ ने शुक्रवार को युद्ध के प्रभाव पर बोलते हुए अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह सतर्क हैं और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कृत्रिम कमी का माहौल बनाकर अफरा-तफरी फैलाने का प्रयास कर रहा है जबकि वास्तविकता में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सभी को मिलकर देशहित में कार्य करना चाहिए और जनता की आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित