नयी दिल्ली , दिसंबर 17 -- विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने ताजा रिपोर्ट में कहा है कि भारत में पॉजिटिव टेस्ट का प्रतिशत लगातार कम हो रहा है, लेकिन अभी भी यहां सबसे अधिक डोपिंग उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं।

वाडा मंगलवार को जारी '2024 एंटी-डोपिंग टेस्टिंग फिगर्स रिपोर्ट' में बताया गया है कि भारत में टेस्टिंग में काफी बढ़ोतरी हुई है। जहां 2021 में 1794 टेस्ट किए गए थे, वहीं 2022 में टेस्ट की संख्या 3865 थी। 2023 में यह संख्या बढ़कर 5606 हो गई, और 2024 में कुल 7113 टेस्ट किए गए। 2025 में, 16 दिसंबर तक 7068 टेस्ट किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित