नयी दिल्ली , मार्च 01 -- भारत बिश्केक, किर्गिज़स्तान में आयोजित पहले यूथ डेल्फिक गेम्स में भाग लेगा। भारतीय दल में 41 युवा कलाकार शामिल होंगे -जिसमें 21 दिल्ली से ,10 हिमाचल प्रदेश से, चार कर्नाटक से और एक-एक उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हरियाणा से शामिल हैं। भारतीय दल 22 मार्च को बिश्केक के लिए रवाना होगा।

आधुनिक पाइथियन गेम्स के संस्थापक बिजेन्दर गोयल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए कहा,''मैं इतिहास में पहली बार, आधिकारिक रूप से संगठित राष्ट्रीय युवा कलाकारों की टीम को पहले यूथ डेल्फिक गेम्स (एससीओ सदस्य देशों) में भाग लेने के लिए भेज रहा है। यह कोई सामान्य सांस्कृतिक यात्रा नहीं है। यह भारत की वैश्विक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के मंच पर औपचारिक एंट्री है-ठीक वैसे ही जैसे खेलों में हमारी टीमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित