नयी दिल्ली , दिसंबर 29 -- कांग्रेस नेता मणिक्कम टैगोर ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ-आरएसएस देश को महज एक धर्मावलम्बियों का देश बनाने की कोशिश करता रहा है इसलिए इस संगठन ने कभी संविधान को स्वीकार नहीं किया है।

कांग्रेस के लोकसभा सदस्य मणिक्कम टैगोर ने यहां एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने बयान को शेयर करते हुए कहा "हम सभी जानते हैं कि आरएसएस भारत के संविधान के खिलाफ है। वे सब कुछ ध्वस्त करना चाहते थे और इसे एक धर्मवाला देश बनाना चाहते थे। उन्होंने संविधान को स्वीकार नहीं किया था।"उन्होंने कहा कि आरएसएस ने बाबासाहेब अंबेडकर और महात्मा गांधी का अपमान किया है। यह संगठन आज एक पांच सितारा संगठन बन गया है। पूरे भारत में उनके आकर्षक कार्यालय हैं और उसके नेताओं के पास भारी सुरक्षा और आकर्षक कारें हैं, और जिस तरह से वे विशेष उड़ानों में यात्रा करते हैं वह अकल्पनीय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित