नयी दिल्ली , दिसम्बर 30 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत की विकास गाथा श्रम कानूनों और व्यापार समझौतों से लेकर लॉजिस्टिक, ऊर्जा , बाजार सुधारों ,विश्वसनीयता, स्थिरता और दीर्घकालिक विश्वास जैसे मूल्यों पर आधारित है। श्री मोदी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी का विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों पर 'रिफॉर्म एक्सप्रेस 2025' एक लेख मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा है कि इस लेख में शासन के समग्र कार्यों पर प्रकाश डाला गया है जिसके माध्यम से निरंतर बाधाओं को दूर किया गया है।
प्रधानमंत्री ने व्यापक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा है कि भारत की विकास गाथा श्रम कानूनों और व्यापार समझौतों से लेकर लॉजिस्टिक, ऊर्जा और बाजार सुधारों तक, विश्वसनीयता, स्थिरता और दीर्घकालिक विश्वास पर आधारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित