नयी दिल्ली , फरवरी 21 -- भारत और ब्राजील ने दुर्लभ और महत्वपूर्ण खनिजों तथा खनन क्षेत्र सहित आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने के साथ-साथ डिजिटल क्षेत्र में साझेदारी और व्यापार वीजा क्षेत्रों में दो घोषणाएं की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के बीच शनिवार को यहां हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में इन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गये।
दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर (करीब 1,814.5 अरब रुपये) से आगे ले जाने की भी प्रतिबद्धता जतायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित