तेल अवीव , फरवरी 25 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल की दो दिन की यात्रा पर यहां पहुंचने पर बुधवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अकेले में आमने-सामने की बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री नेतन्याहू ने हवाई अड्डे पर श्री मोदी का गर्मजोशी से पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने आमने-सामने की संक्षिप्त मुलाकात की।
श्री मोदी ने इस मुलाकात के बाद कहा कि दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन, कृषि, प्रतिभा साझेदारी और अन्य क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित