नयी दिल्ली , फरवरी 02 -- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भारत-अमेरिका के बीच व्यापार और शुल्क पर हुई सहमति को ऐतिहासिक बताते हुए उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा दोनों देश की जनता को बधाई दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने श्री ट्रंप की ओर से आए फोन पर बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के माल पर शुल्क घटकर 18 प्रतिशत करने को तैयार हो गया है।

श्री गोयल ने एक पर कहा ,"यह समझौता साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने वाले दो समान विचारधारा वाले, निष्पक्ष व्यापार करने वाले लोकतंत्रों की शक्ति को दर्शाता है।"वाणिज्य मंत्री ने कहा कि श्री मोदी और श्री ट्रम्प के दूरदर्शी, निर्णायक नेतृत्व और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने की उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए हम आभारी हैं।

श्री गोयल ने कहा ,"यह समझौता दो बड़े लोकतंत्रों की अपने लोगों की साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की शक्ति को उजागर करता है। भारत और अमेरिका स्वाभाविक सहयोगी हैं और हमारी साझेदारी प्रौद्योगिकी का सह-निर्माण करेगी, समाधानों का सह-विकास करेगी और भारत और अमेरिका के लिए शांति, विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करेगी।"वाणिज्य मंत्री की राय में यह समझौता भारत के किसानों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, उद्यमियों और कुशल कामगारों के लिए अभूतपूर्व अवसर खोलता है ताकि वे 'दुनिया के लिए भारत में निर्माण', 'दुनिया के लिए भारत में डिजाइन' और 'दुनिया के लिए भारत में नवाचार' कर सकें। इससे भारत को अमेरिका से प्रौद्योगिकी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित