विजयवाड़ा , दिसंबर 15 -- अमेरिका की महावाणिज्य दूत लॉरा विलियम्स ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग की प्रवृति बदल रही है और यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्वांटम प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा जैसे उन्नत क्षेत्रों पर केंद्रित हो रही है।

आंध्रप्रदेश के अमरावती में रतन टाटा इनोवेशन हब (आरआईटीएच) में एक संवाद सत्र के दौरान सुश्री विलियम्स ने यह बात कही। इसमें उभरती हुई प्रौद्योगिकियों, नवाचार-आधारित उद्यमिता और प्रौद्योगिकी तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत-अमेरिका सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा हुई। महावाणिज्य दूत ने आरआईटीएच के दृष्टिकोण, "जारी पहलों और पूरे आंध्र प्रदेश में स्टार्टअप्स को पोषित करने में इसकी भूमिका को समझने के लिए आरआईटीएच के नेतृत्व और टीम के साथ विस्तृत चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित