तिरुवनंतपुरम , दिसंबर 28 -- स्मृति मंधाना (80) और शेफाली वर्मा (79) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला ने रविवार को चौथे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की। भारत का पहला विकेट 16वें ओवर में शेफाली वर्मा के रूप में गिरा। शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रनों की पारी खेली। उन्हें मल्शा शेहानी ने आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित