पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) , मार्च 06 -- जेमिमाह रॉड्रिग्स (52) और शेफाली वर्मा (35) की जूझारू पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे एकमात्र दिन रात्रि टेस्ट मैच में डिनर तक आठ विकेट पर 184 रन बना लिये है।

आज यहां ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पांचवें ही ओवर में 18 के स्कोर पर स्मृति मंधाना (चार) का विकेट गंवा दिया। उन्हें लूसी हैमिल्टन ने आउट किया। इसके बाद शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 16वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने शेफाली वर्मा (35) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। प्रतिका रावल (18) को भी सदरलैंड ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। कप्तान हरमनप्रीत कौर (19), दीप्ति शर्मा (सात), ऋचा घोष (11) और स्नेह राणा (पांच) रन बनाकर आउट हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित