विशाखपत्तनम , दिसंबर 21 -- भारतीय महिला टीम ने रविवार को पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा ओस पड़ेगी, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हमारी टीम में एक नई खिलाड़ी है, वैष्णवी खेल रही है। बाकी सभी पुराने खिलाड़ी हैं। यह हमारे लिए एक नई सीरीज है, एक नया प्रारूप है। हम हमेशा निडर क्रिकेट खेलने की बात करते हैं, और हम वही करना चाहते हैं।

वहीं श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चामरी अटापट्टू ने कहा कि हमारी तैयारी अच्छी है। पिछले दो दिनों में हमें मौसम की वजह से थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन सब ठीक है। हमारी टीम में छह या सात युवा खिलाड़ी खेल हैं, इसलिए उम्मीद है कि वे इस मौके का फायदा उठाएंगे। हमारी टीम अच्छी है और हम अपनी योजनाओं पर टिके हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित