होबार्ट , फरवरी 27 -- प्रतिका रावल (52) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (54) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में नौ विकेट पर 251 रन का स्कोर बनाया।
आज यहां टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 78 रन जोड़े। 17वें ओवर में एश्ले गार्डनर ने स्मृति मंधाना (31) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसे बाद बल्लेबाजी करने आयी जेमिमा रॉड्रिग्स (11) का 22वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने शिकार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित