नयी दिल्ली , फरवरी 03 -- भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के गठन और इसके नये अध्यक्ष की नियुक्ति में विल्म्ब का मुद्दा मंगलवार को राज्य सभा में उठाया गया और संस्था के महत्व को देखते हुए सरकार से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया गया।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्य रीता ब्रत बनर्जी ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रेस पर निगरानी करने के लिए इस स्वायत्त सांविधिक निकाय के पुनर्गठन में विलंब के लिए सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 15 वीं प्रेस परिषद का गठन होने में एक साल से भी अधिक समय का विलम्ब हो चुका है। दिसंबर 2025 से इसका अध्यक्ष पद भी रिक्त है।
उन्होंने देश में प्रेस के स्वस्थ विकास और इस पर निगरानी के लिए इस स्वायत्त संस्था के महत्व को रेखांकित करते हुए इस दिशा में शीघ्र कदम उठाने पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित