मुम्बई , मार्च 26 -- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम वर्ष 2026-27 में घरेलू मैदान पर चार देशों के खिलाफ 17 जगहों पर 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खलेंगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को बताया कि भारतीय पुरुष टीम आगामी 2026-27 सीजन में अपने घरेलू मैदानों पर 17 जगहों पर 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

बीसीसीसीआई ने बताया कि घरेलू सीजन की शुरुआत 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के सफेद गेंद दौरे से होगी जिसमें पांच एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच शामिल हैं। यह सीरीज 17 अक्टूबर तक चलेगी, जिसके बाद श्रीलंका की टीम 13 से 27 दिसंबर तक तीन एकदिवसीय और उतने ही टी-20 मैचों के लिए दौरे पर आएगी। इसके बाद जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज होगी और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 21 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित