नयी दिल्ली , फरवरी 12 -- रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए आठ डोर्नियर 228 विमानों की खरीद के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ 2,312 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि यह अनुबंध 'बाय (इंडियन)' श्रेणी के अंतर्गत किया है और इसमें संचालन भूमिका संबंंधी उपकरण की खरीद भी शामिल है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में इस अनुबंध पर यहां एचएएल के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट डिवीजन, कानपुर के साथ हस्ताक्षर किये गये। इस अनुबंध से एलएएल का उत्पादन तंत्र सुदृढ़ होगा तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों और सहायक उद्योगों के व्यापक नेटवर्क को समर्थन मिलेगा । इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होेंगे और रखरखाव, मरम्मत तथा ओवरहॉल तंत्र बनाने में भी मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित