शिवपुरी , मार्च 07 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी विधायक रमेश खटीक का हाथ में शराब की बोतल जैसी बोतल लिए हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में विधायक हाथ में बोतल लिए हुए माला पहने दिखाई दे रहे हैं।

बताया गया है कि रंगों के त्यौहार की श्रृंखला पर विधायक श्री खटीक अपने कुछ समर्थकों के साथ फूल माला पहने खड़े दिख रहे हैं। उनके हाथ में एक बोतल है जो शराब जैसी बोतल दिख रही है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिवपुरी जिले के राजनीतिक गलियारों में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित