भोपाल , अप्रैल 02 -- मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया विभाग में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जिसमें प्रदेश सहमीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट सहित सदस्यगणों की लिस्ट जारी की गई।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश प्रवक्ताओं में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, कुंवर सिंह टेकाम, उषा ठाकुर, गौरव पारधी, नीरज सिंह लोधी, संदीप जायसवाल, संतोष वरकड़े, दिलीप परिहार, संजय शाह, डॉ. योगेश पंडाग्रे, छाया मोरे, कलसिंह भाबर, यशपाल सिंह सिसोदिया, घनश्याम पिरोनिया, रामलाल रौतेल, डॉ. सनवर पटेल, राजेंद्र भारती, डॉ. हितेश वाजपेयी, पंकज चतुर्वेदी सहित कुल 33 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में बृजगोपाल लोया, मिलन भार्गव, आलोक दुबे, राकेश पंड्या, राजलखन सिंह, विशाल बत्रा, पवन दुबे, श्रीकांत साहू एवं प्रदीप राजौरिया को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के रूप में भोपाल से डॉ. एस.के.तिवारी, सुश्री माही भजनी, सीधी से शिवम शुक्ला, रीवा से ब्रजेश पांडे, सहित योगेश गुप्ता, गुंजन चौकसे, वंदना त्रिपाठी, सत्येंद्र जैन, प्रेम व्यास सहित कुल 41 नेताओं को शामिल किया गया है, जबकि नवीन चौधरी, नितिन द्विवेदी, योगेंद्र शुक्ला, सुभाष शर्मा, दीपक बलेचा एवं अनिल कौरव को प्रदेश मीडिया विभाग का सदस्य बनाया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित