नयी दिल्ली , फरवरी 02 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मणिपुर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिये पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में भाजपा मुख्यालय के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को औपचारिक पत्र जारी कर नियुक्ति की पुष्टि की।
पार्टी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक श्री तरुण चुग मणिपुर में संगठनात्मक गतिविधियों, चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और विभिन्न मोर्चों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके साथ ही वह राज्य इकाई के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि तरुण चुग का संगठनात्मक अनुभव और रणनीतिक समझ चुनावी अभियान को मजबूती प्रदान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित