नयी दिल्ली , मार्च 19 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
इन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में लगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
भाजपा द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार गोवा की पोंडा विधानसभा सीट से रितेश रवि नाइक को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं नागालैंड में कोरीडांग विधानसभा क्षेत्र से दाओचिर आई. इम्चेन को मैदान में उतारा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित