लखनऊ , मार्च 16 -- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गैस सिलेंडर संकट को लेकर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़े लोगों की परेशानी साफ दिखाई दे रही है, इसके बावजूद भाजपा यह दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है।
सोमवार को सोशल मीडिया के जरिये अखिलेश यादव ने कहा कि परेशान परिवारों और बिलखते बच्चों की हालत देखकर भी अगर सरकार संवेदनशील नहीं हो रही है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की तकलीफों को नजरअंदाज कर भाजपा झूठ बोल रही है और जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ रही है।
उन्होंने कहा कि आम लोग सिलेंडर पाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई परिवारों को खाना बनाने तक में दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद सरकार यह कह रही है कि कहीं भी गैस की कमी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित