पटना , मार्च 03 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ होली मनायी।
श्री नबीन आज दिल्ली से पटना पहुंचे। श्री नबीन ने यहां आयोजित होली मिलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस समारोह में जमकर अबीर और गुलाल उड़े। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सभी भेदभाव भुलाकर रंग, उमंग और उत्साह के बीच होली का पावन पर्व मनाया।
श्री नबीन ने देशवासियों और बिहारवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमारे सामाजिक जीवन की सांस्कृतिक धरोहर है और रंगों की तरह विविधता में एकता हमारी पहचान है। यह केवल एक सामान्य होली उत्सव नहीं बल्कि सदियों पुरानी विरासत का जीवंत दस्तावेज है।
इस समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। समारोह में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ,पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता सहित प्रदेश भाजपा और महानगर भाजपा के नेता,पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित