पटना , फरवरी 24 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दरभंगा जिले के शास्त्री चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी के आवास पर उनकी मां स्व राधा देवी सरावगी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने स्व. राधा देवी सरावगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने श्री सरावगी एवं उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री शहनवाज हुसैन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित