भोपाल , अप्रैल 27 -- मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में 28 अप्रैल को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्गों की कार्ययोजना को लेकर योजना बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक प्रातः 11 बजे आयोजित होगी, जिसमें पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। बैठक को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और जोन प्रभारी केसी पटेल संबोधित करेंगे।
इस बैठक में प्रदेश प्रशिक्षण टोली, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रशिक्षण टोली, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला प्रशिक्षण वर्गों से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित