लखनऊ , फरवरी 14 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शुरू किए जा रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमे कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि एक दिवसीय प्रदेश कार्यशाला का आयोजन आज 14 फरवरी को बीबीडी यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम, अयोध्या रोड पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों को पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं अभियान के राष्ट्रीय सह-संयोजक ओम प्रकाश धनखड़ संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह अपने विचार रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित