बेंगलुरु , मई 08 -- कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन के दौरान नियुक्त राज्यपालों पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि देशभर के राजभवन निष्पक्ष संवैधानिक संस्थानों के बजाय तेजी से 'भाजपा और आरएसएस कार्यालयों' की तरह काम कर रहे हैं।
सरकार बनाने की प्रक्रिया में राज्यपालों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए श्री खरगे ने कहा कि संवैधानिक अधिकारी चुनिंदा तरीके से काम कर रहे हैं और स्थापित लोकतांत्रिक परंपराओं से भटक रहे हैं। उन्होंने पूछा, "लेकिन राज्यपाल किसके इशारे पर काम कर रहे हैं? राज्यपालों के कार्यालय भाजपा और आरएसएस के कार्यालय क्यों बनते जा रहे हैं?" उन्होंने जोर दिया कि राज्यपाल संवैधानिक नैतिकता को बनाये रखने और बहुमत का दावा करने वाले दलों को सदन के पटल पर अपनी संख्या साबित करने की अनुमति देने के लिए बाध्य हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित