चंडीगढ़ , मई 08 -- पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर केंद्रीय एवं राज्य एजेंसियों के राजनीतिक दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाये हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जरिए 'ऑपरेशन लोटस' चला रही है, जबकि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार विजिलेंस ब्यूरो के जरिए 'ऑपरेशन मान' चला रही है।

श्री रंधावा ने कहा कि भाजपा और आप दोनों ही जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और दबाने के लिए कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे केंद्र में प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) भाजपा नेताओं के इशारों पर काम करती है, वैसे ही पंजाब में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और विजिलेंस ब्यूरो राज्य सरकार के राजनीतिक एजेंडे के अनुसार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जांच एजेंसियों को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए, लेकिन आज उन्हें राजनीतिक हथियार बना दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित