भागलपुर, फरवरी 24 -- िहार में भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र मेंमंगलवार की रात एक बस और दो छोटी गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।
भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ.नवल किशोर चौधरी ने आज यहां बताया कि इस क्षेत्र के रेलवे ढाला के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग -31 पर खगड़िया से आ रही एक निजी बस और दो छोटी गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई।इस घटना में दोनों गाड़ियों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा अन्य छह घायल हो गए। उक्त गाड़ियां नवगछिया से नारायणपुर की ओर जा रही थी।उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से सभी घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो की पहचान अरविंद मंडल एवं कुणाल कुमार के रुप में हुई है और दोनों कटिहार तथा खगड़िया जिले का रहने वाला था। जबकि अन्य दो की पहचान की जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया: इस हादसे का कारण तेज गति से चल रहे निजी बस के चालक द्वारा दोनों छोटी गाड़ियों में जोरदार टक्कर मारना है। इस सिलसिले में पुलिस को बस के चालक और मालिक की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने के लिये कहा गया है। इसके साथ ही मोटरयान निरीक्षक के द्वारा इस हादसे की जांच शुरु कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित