भागलपुर, फरवरी 10 -- बिहार में भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस क्षेत्र के धोबिया पोखर के पास कुछ अपराधियों के एकत्र होकर कोई बड़ी अपराधिक घटना की योजना बनाने की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में गठित पुलिस की विशेष टीम ने संभावित ठिकाने पर छापेमारी की गई।उन्होंने बताया कि इस दौरान तीन अपराधियों को एक देशी कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

श्री यादव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान हबीबपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद अदनान, सुनील कुमार एवं अरुण कुमार के रूप में की गयी है। मोहम्मद अदनान एवं अरुण कुमार दास के विरुद्ध मोजाहिदपुर और हबीबपुर थाना में कई संगीन मामला दर्ज है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित