समस्तीपुर , मार्च 31 -- मस्तीपुर की सांसद एवं लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास (लोजपा-आर) की नेता शाम्भवी चौधरी ने बिहार विधान परिषद् से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंगलवार को कहा कि बिहार के विकास मे उनका योगदान भुलाया नही जा सकता है और श्री कुमार की बराबरी करने वाला कोई मुख्यमंत्री प्रदेश को शायद ही भविष्य में मिल पाए।

शाम्भवी चौधरी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार के इतिहास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बराबरी कोई नही कर पायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग उनको सामाजिक न्याय, सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा याद रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित