कोलकाता , अप्रैल 29 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी को बुधवार को कालीघाट इलाके में विरोध का सामना करना पड़ा।

मतदान के बीच जैसे ही अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए "जय बंगला" के नारे लगाए। इस दौरान श्री अधिकारी ने कहा, "मुस्लिम 'जय बंगला' के नारे लगा रहे हैं, हिंदू भाजपा के साथ हैं।"भवानीपुर सीट राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है और यहां मतदान के दौरान राजनीतिक तनाव स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इसी बीच, वरिष्ठ अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। मतदान केंद्र पहुंचने से पहले उन्होंने कहा कि इस बार पहले से अधिक लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए बाहर निकले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित