भरतपुर , मार्च 09 -- राजस्थान में भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर एवं सवाई माधोपुर जिलों में रसोई गैस की भारी किल्लत पैदा हो गयी है।

गैस कम्पनियों की तरफ से ऑनलाइन गैस की बुकिंग सिस्टम को बंद कर दिए जाने के बाद आम उपभोक्ता असमंजस की स्थिति में है। गैस बुकिंग के लिए गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ जुटी है। इस बीच गैस का स्टॉक नहीं होने की बात कहते गैस एजेंसियों की तरफ से उपभोक्ताओं को स्पष्ट रूप से होम डिलीवरी की मनाही कर दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पिछले दो तीन दिनों में अपनी रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी उन्हें कई दिन बीत जाने के बाद भी बुकिंग के मैसेज नहीं मिलने से वे परेशान हैं। सोमवार से आनलाइन गैस बुकिंग को भी गैस कम्पनियों की तरफ से बंद कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित