भरतपुर , फरवरी 18 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में छाये रहे घने बादलों के साथ बारिश से तापमान में गिरावट आयी, वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं।

प्राप्त जानकरी के अनुसार संभाग के भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली एवं सवाईमाधोपुर जिले में कही तेज तो कही मध्यम दर्जे की हुई बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ ही किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें देखने को मिल रही हैं।

मौसम की इस मार के बीच अपनी फसलों की सुरक्षा में लगे किसानों का कहना है कि इस बारिश से सरसों एवं गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। कई स्थानों पर सरसों की फसल की कटाई चल रही है, ऐसे में उन्हें भारी नुकसान का डर है। किसानों ने कहा कि ओलावृष्टि हुई तो फसलों को भारी नुकसान की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित