भरतपुर , अप्रैल 14 -- राजस्थान में जयपुर के निविक अस्पताल के संचालक डॉ. सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में राज्य के निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के जारी विरोध के चलते मंगलवार को भरतपुर संभाग में निजी अस्पतालों में हड़ताल रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार हड़ताल के चलते कई निजी अस्पतालों में सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं। ओपीडी से लेकर आपातकालीन सेवाएं तक प्रभावित होने से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को दर-दर भटकना पड़ा। कुछ मरीज सरकारी अस्पतालों की ओर रुख करते नजर आए, जहां पहले से ही भीड़ होने के कारण इलाज में देरी की स्थिति बनी रही।

निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने डॉ. बंसल को तुरंत रिहा कर उनके खिलाफ की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की माँग करते कहा है कि डॉ. सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी अनुचित है और यह पूरे चिकित्सक समुदाय के सम्मान के खिलाफ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित