भरतपुर , मार्च 11 -- राजस्थान में तेज गर्मी और गर्म हवाओं की बीच भरतपुर संभाग में 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि 14 मार्च को राज्य के 19 जिलों के साथ भरतपुर संभाग के भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर एवं सवाईमाधोपुर में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च को कहीं-कहीं बिजली कड़ने के साथ हल्की आंधी-बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जिसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आने की उम्मीद जतायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित