भरतपुर , मार्च 18 -- राजस्थान के भरतपुर नगर निगम क्षेत्र में बुधवार को रसद विभाग की टीम ने 28 अवैध घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर बरामद किये।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि शहर के कृष्णा स्वीट कुम्हेर गेट से दो, रोयल पेंट एवं हार्डवेयर कुम्हेर गेट से चार तथा नीमदा गेट निवासी राजेन्द्र प्रसाद के घर से 22 सिलेण्डर जब्त किये गये।

भरतपुर शहर में वर्तमान में घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त भंडार है। सभी गैस एजेन्सीओं द्वारा बुकिंग प्राथमिकता के आधार पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान भंडार की उपलब्धता एवं नियमित खपत के सन्दर्भ में उपलब्धता संतोषजनक होने के तथ्य को सुनिश्चित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित