भरतपुर , फरवरी 25 -- राजस्थान में भरतपुर में सामरिक महत्व के अतिसंवेदनशील आयुध डिपो और कंजौली लाईन सेना क्षेत्र में जिला मजिस्ट्रेट ने ड्रोन, पैराग्लाइडर और अन्य मानवरहित उड़ान यंत्रों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जिला मजिस्ट्रेट कमर चौधरी द्वारा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी आदेश के अनुसार, भरतपुर स्थित 39 युद्ध क्षेत्र गोला-बारूद भंडारण (सैन्य क्षेत्र ) के आयुध डिपो परिसर से दो किलोमीटर की परिधि और कंजौली लाईन सेना क्षेत्र की बाहरी दीवार से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के ड्रोन या हवाई यंत्र की उड़ान पूरी तरह से निषिद्ध रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित