भरतपुर , जनवरी 20 -- राजस्थान के भरतपुर जिले में पूर्व में घोषित किये गये 23 जनवरी को बसंत पंचमी के स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।

जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने मंगलवार को जारी आदेश में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवकाश को निरस्त करके 14 सितंबर गणेश चतुर्थी को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित