भरतपुर , अप्रैल 04 -- राजस्थान में भरतपुर शहर में रेड क्रॉस सर्किल के पास धार्मिक ट्रस्ट की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को नगर निगम ने शनिवार को बुलडोजर से ढहा दिया।

नगर निगम सूत्रों ने बताया कि यह जमीन एक ट्रस्ट को धर्मशाला और सत्संग भवन जैसे धार्मिक कार्यों के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन आवंटित शर्तों का उल्लंघन करके यहां चार दुकानें और एक गोदाम का पक्का निर्माण करके इसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इस अवैध निर्माण की वजह से क्षेत्र में जल निकासी और सड़क निर्माण का कार्य भी लंबे समय से अटका हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित