भरतपुर , जनवरी 25 -- राजस्थान के भरतपुर में रविवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी ने राजकीय जनाना अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री चौधरी ने साफ-सफाई में सुधार लाने एवं तीमारदारों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय की नियमित सफाई कराने के साथ राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अस्पताल में प्रदर्शित करने के निर्देश दिये ताकि जनाना अस्पताल में दी जा रहे सुविधाओं की जानकारी आम रोगियों को मिल सके।

उन्होंने अस्पताल के पीकू वार्ड में नवजात शिशुओं के लिए दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के साथ बच्चा वार्ड का निरीक्षण करके शिशुओं को सर्दी से बचाव के लिए वार्डों में किए गए उपाय को भी देखा। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में किए जा रहे भुगतान की जानकारी लेकर प्रसुताओं कोे समय पर भुगतान करने के निर्देश भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित